Hometrendingबीकानेर क्राइम : हुलिया-नाम बदलकर छह साल तक पुलिस से छिपता रहा,...

बीकानेर क्राइम : हुलिया-नाम बदलकर छह साल तक पुलिस से छिपता रहा, आखिर गिरफ्त में

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना पुलिस ने चेक अनादरण व धोखाधड़ी के मामले में छह साल से फरार एक स्थायी वारंटी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे रहने वाला गणेश (40) पुत्र रामचन्द्र पुरोहित अपना नाम और हुलिया बदल कर पुलिस से छिपता रहा। इस बीच बुधवार को आरोपी के गोकुल सर्किल पर होने की सूचना मिलने पर सिपाही छगनलाल व रमेश बिट्ठू ने उसे गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपना हुलिया बदलने के लिए अपन बाल कटवा कर छोटे कर लिए और नाम भी गणेश से बदल कर प्रीतम रख लिया। इस दौरान उसने बीदासर, चूरू, कोलायत में गांवों के होटल–ढाबों पर खाने–पीने का सामान बेचने का काम करने लग गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular