Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में चश्‍मा विक्रेता माह के अंतिम रविवार को रखेंगे अवकाश, बैठक...

बीकानेर में चश्‍मा विक्रेता माह के अंतिम रविवार को रखेंगे अवकाश, बैठक में हुआ निर्णय

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर चश्मा विक्रेता संघ की बैठक रविवार को मूंधड़ा पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों और चश्मा व्यापारियों के बीच एक स्वस्थ चर्चा की गई। जिसमें संघ द्वारा बीकानेर जिले के सभी चश्मा विक्रेताओं द्वारा सर्वसम्मति से महीने के अंतिम रविवार पर अवकाश की घोषणा की गई। इस बैठक में विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुशील करनाणी, सचिव रमेश और कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा सहित कई सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में आगामी नए वर्ष में व्यापारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए व्यापार सम्बन्धी विषयों पर भी गहन चर्चा हुई।

विक्रेता संघ के मीडिया प्रभारी एल. एन. व्यास ने बताया कि इस बैठक में विक्रेता संघ द्वारा आई कार्ड जारी किए गए साथ ही सभी लोगों को सर्टिफिकेट भी बांटे गए। आपकों बता दें कि चश्मा विक्रेता संघ लिम्फी वायरस के दौरान गायों के लिए सेवा कार्य करने के लिए आगे आई थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!