Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस में नए साल में शुरू होने जा रहा नियुक्तियों का...

राजस्‍थान कांग्रेस में नए साल में शुरू होने जा रहा नियुक्तियों का दौर, चार सौ ब्‍लॉक अध्‍यक्षों को लेकर…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान कांग्रेस में नियुक्तियों का पिटारा खुलने वाला है। बताया जा रहा है कि नए साल के आरंभ से ही संगठन के रिक्‍त पद भरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आगामी 26 जनवरी से शुरू होने जा रहे कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहले संभवत: सारे पद भर दिए जाएंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नए साल की शुरुआत में 400 नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यक और एससी एसटी को भी महत्व दिया जाएगा। आपको बता दें कि राजस्‍थान के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी अजय माकन को प्रदेश कांग्रेस की ओर से 400 ब्लॉक अध्यक्ष के नामों की सूची भेजी गई थी। संगठन चुनाव के बाद पीसीसी मेंबर के साथ ही 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा भी होनी थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते घोषणा रोक दी गई थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!