Hometrendingबीकानेर आए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत सरकार पर बोला हमला, कहा-...

बीकानेर आए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत सरकार पर बोला हमला, कहा- धरातल पर नहीं हो रहे काम…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज बीकानेर दौरे के दौरान प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार की करोड़ों रुपए की योजनाओं को राज्य सरकार धरातल पर नहीं ला पा रही। सरकार तो अपने ही मंत्रियों से उलझी हुई है। 

मंत्री शेखावत यहां गजनेर पैलेस में आयोजित सुजलम कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि प्रदेश की सरकार कोई काम नहीं कर पा रही है। सरकार के मंत्री ही इसकी परतें खोलने में लगे हुए हैं। मंत्री ही ये बोल रहे है अगर मुख्यमंत्री नहीं बदला गया तो राजस्थान मे आगामी चुनाव में फॉर्च्यूनर गाड़ी जितने विधायक रह जाएंगे।

इससे पहले एयरपोर्ट पर भाजपा के कई नेता मंत्री शेखावत का स्‍वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें भाजपा नेता महावीर रांका, ओम राजपुरोहित, टेकचंद यादव, रमेश भाटी, पवन महनोत, प्रणव भोजक, जगदीश मोदी, शम्भु गहलोत, आंनद सोनी, मधु शर्मा, छोटू लाल, तेजाराम, लकी गहलोत सहित अन्‍य नेता एवं कार्यकर्त्‍ता शामिल रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular