Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी और रामपुरा बस्‍ती क्षेत्र में हुई...

बीकानेर क्राइम : मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी और रामपुरा बस्‍ती क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातें, आभूषण और नगदी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सक्रिय चोर गिरोह लगातार वारदातों को अंजाम देते हुए पुलिस की गश्‍त को चुनौती दे रहे हैं। चोरों ने नयाशहर थाना इलाके में दो और वारदातों को अंजाम दे दिया है। एक वारदात मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में, वहीं दूसरी वारदात रामपुरा बस्‍ती क्षेत्र में हुई है।

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी निवासी अविनाश आचार्य  पुत्र प्रेमनारायण आचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी चाची सरला आचार्य का मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के सैकंड/179-180 मकान में सात व आठ नवंबर के बीच अज्ञात चोर ताले तोड़कर घुस गए और आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। दूसरी वारदात की रिपोर्ट बुधराम पुत्र जेठाराम जाट ने नयाशहर थाने में दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि रामपुरा बस्ती के मकान में 22 अक्टूबर की रात को करीब एक बजे से पांच बजे के बीच चोरी की वारदात हुई। रात को चोर उसके मकान में घुसे और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!