Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : सियासी संकट के बीच कर्मचारियों को गहलोत सरकार का तोहफा

राजस्‍थान : सियासी संकट के बीच कर्मचारियों को गहलोत सरकार का तोहफा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए डीए बढाया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी। केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है लेकिन इसका अमल काफी समय बाद होता है। जबकि, हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है।

आपको बता दें कि कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय होगा। इस आदेश से करीब 7 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होगा। आपको बता दें कि दीपावली से पहले गहलोत सरकार जल्द ही बोनस की भी घोषणा करने वाली है। माना जा रहा है कि इस बार दिवाली से पहले ही कर्मचारियों को बोनस की राशि मिल जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!