Tuesday, April 22, 2025
Hometrendingराजस्‍थान दौर पर आए अमित शाह ने जमकर की वसुंधरा की सराहना,...

राजस्‍थान दौर पर आए अमित शाह ने जमकर की वसुंधरा की सराहना, निकाले जा रहे कई सियासी मायने…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जोधपुर Abhayindia.com केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर है। इस बीच जोधपुर में बूथ स्‍तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने राजस्‍थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की खूब सराहना की। शाह ने गहलोत सरकार की तुलना वसुंधरा सरकार से की। अमित शाह ने अपने भाषण में वसुंधरा राजे का जिक्र कर कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी के लिए राजस्थान में पूरी अहमियत रखती हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। यहां भाजपा में सीएम फेस को लेकर पार्टी के भीतर गुटबाजी है। ऐसे में शाह के इस सियासी बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

बूथ सम्‍मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहलोत सरकार के कामकाज की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल से करते हुए कहा कि विकास के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश को प्रदेश को मीलों पीछे ले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे की सरकार में अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। भाजपा की सरकार ने राजस्थान में विकास के काम किया। भामाशाह योजना में तीन लाख का इलाज मुफ्त दिया, टोल फ्री किया, किसानों को बिजली के बिल सब्सिडी दी, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के दो लाख तक के ऋण माफ किए, आठ रूपए में भोजन दिया। प्रदेश की जनता गहलोत सरकार बदलने को तैयार बैठी है। सरकार कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से बनती है।

शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशी टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। भारत जोड़ने वो लोग निकले हैं। जो भारत को राष्ट्र नहीं मानते। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के साथ इसी प्रदेश में किसानों को ऋण माफ करने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। अब जनता चुनाव में हिसाब मांगेगी। राजस्थान की जनता हर वादे का हिसाब मांगेगी। शाह ने कार्यकर्ताओं को गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अपने भाषण के दौरान शाह ने प्रदेश में उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड, साम्प्रदायिक हिंसाओं और संत के आत्मदाह जैसे मुद्दे भी उठाए।

सीएम गहलोत को एक बार फिर याद आया ‘वो संकटकाल’, कहा- वरना मेरी जगह कोई दूसरा मुख्‍यमंत्री होता…

बीकानेर : मिलावटी दूध के कारोबार का भंडाफोड़, ‘वे पाउडर’ के 25 कट्टे, तेल के 34 टिन बरामद

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular