Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित हुए बजट में शिव वैली...

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित हुए बजट में शिव वैली की सड़कों को भूले, पचीसिया ने उठाई ये मांग…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मिलकर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित हुए बजट में शिव वैली की सड़कों के निर्माण कार्य को शामिल करवाने की अनुशंषा बाबत पत्र सौंपा।

पत्र में बताया गया कि रानीबाजार से गोगागेट की और जाने वाली सड़क पर स्थित पशु चिकित्सालय के पास वाली गली जो कि सीधी शिव वेली में जाकर मिलती है और यह सड़क भी 60 फुट की है साथ ही यह सड़क नगर विकास न्यास के मास्टर प्लान में भी शामिल है और पूर्व में इस सड़क को बनाने का टेंडर भी हो चुका है। लेकिन, किन्हीं कारणों से यह बन नहीं पाई। इस सड़क का निर्माण कर इस पर डामरीकरण करवाया जाए ताकि रानीबाजार से गंगाशहर और गंगाशहर से रानीबाजार आने-जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा। इससे गोगागेट से गंगाशहर जाने वाली सड़क पर भारी यातायात में भी दबाव कम हो जाएगा। साथ ही इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं से भी निजात मिल सकेगी।

पचीसिया ने बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नं. 4 से शिव वैली से होते हुए गंगाशहर-भीनाशहर को जोड़ने वाले रास्ते पर पूर्व में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था लेकिन पिछले काफी समय से कार्य रूका हुआ है। निर्माण कार्य बीच में छोड़ देने के कारण मार्ग पर काफी खड्डे हो गए हैं जिससे इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो रहा है। रात के समय खड्डों के कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। जबकि यह सड़क शहर के मास्टर प्लान में भी शामिल है और औद्योगिक क्षेत्र एवं आस पास की कोलोनियों को गंगाशहर-भीनाशहर मार्ग से जोड़ने में काफी उपयोगी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!