बीकानेर Abhayindia.com बैंक ऑफ बड़ौदा के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक की ओर से 117 साल से बीकानेर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत श्रीजैन पाठशाला सभा द्वारा संचालित श्री जैन कन्या महाविद्यालय को एक डिजिटल क्लास बोर्ड भेंट किया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधक योगेश यादव के कुशल नेतृत्व में बीकानेर मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक कन्हैया लाल मूँड, गंगाशहर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष भलई व जेएनवी कॉलोनी के प्रबंधक रामप्रकाश सोलंकी ने बैंक के Corporate Social Responsibility प्रोग्राम ‘अनुभूति’ के तहत यह पहल की।
इस अवसर पर जैन पाठशाला सभा के सचिव सीए मानक कोचर, प्रधानाध्यापिका जैन कन्या महाविद्यालय संध्या सक्सेना, माणक चंद कोचर सचिव, नयनतारा छलानी, इंदु सुराणा उपाध्यक्ष, चम्पक मल सुराणा कोषाध्यक्ष, डॉ बबिता जैन सदस्य, बैंक ऑफ बड़ोदा मुख्य शाखा से विरेंद्र कासनिया, अक्षय व्यास, क्षेत्रीय कार्यालय से विपणन प्रमुख जयशंकर सोनगरा मौजूद रहे।






















