Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेर...और हिमाचल की यादों में खो गई अभिनेत्री कंगना

…और हिमाचल की यादों में खो गई अभिनेत्री कंगना

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग के सिलसिले में मशहूर सिने अभिनेत्री कंगना इन दिनों में बीकानेर में हैं। कंगना इस फिल्म में महारानी झांसी का रोल निभा रही है। यहां ऐतिहासिक जूनागढ़ में बुधवार को भी फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। गुरुवार को भी जूनागढ़ में ही शूटिंग होगी।इसके बाद संभवत: 24 फरवरी को निकटवर्ती गजनेर पैलेस में एक बार फिर फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे।

इससे पहले मंगलवार रात्रि लालगढ़ पैलेस में अभिनेत्री कंगना ने बीकानेर राजघराने की पदमा कुमारी (बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धिकुमारी की मां) से मुलाकात की। पदमा कुमारी चूंकि हिमाचल प्रदेश की हैं। वहीं अभिनेत्री कंगना भी हिमाचल प्रदेश की हैं। लिहाजा मुलाकात के दौरान दोनों ही हिमाचल प्रदेश जुड़े संस्मरणों में खो गई। पदमा कुमारी ने कंगना को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाए। मणिकर्णिका में कंगना के अलावा सोनू सूद, डैनी सहित कई नामचीन कलाकार काम कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!