बीकानेर Abhayindia.com ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत बीकानेर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड पर आ गई है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट शेयर के मामले में नापासर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
नापासर थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने पर युवक गजानन्द पुत्र भंवरलाल जाट निवासी शेरेरां व राकेश पुत्र भंवरलाल जाट निवासी शेरेरां पुलिस थाना नापासर को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के कई मामले इन दिनों सामने आए है। आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशानुसार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।






















