Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingगंगाशहर के शांति निकेतन में सात तत्व प्रचेता बहनों का हुआ सम्मान

गंगाशहर के शांति निकेतन में सात तत्व प्रचेता बहनों का हुआ सम्मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से शुक्रवार को गंगाशहर स्थित शांति निकेतन में तत्व प्रचेता बनी बहनों का सम्मान किया गया। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि तत्व प्रचेता बनने वाली संजू लालाणी, रेनू बाफना, रक्षा बोथरा, श्रेया गुलगुलिया, शारदा छाजेड़, सूची भदानी, बुलबुल बुच्चा का मोमेंटो एवं डायरी देकर सम्मान किया गया।

मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि साध्वीश्री कांताश्रीजी की प्रेरणा से गंगाशहर में 7 बहनें तत्व प्रचेता बनी हैं। इस दौरान तत्वज्ञान एवं तेरापंथ दर्शन की परीक्षा देने वाली बहनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में साध्वीश्री कीर्तिलताजी एवं शशिरेखाजी का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया राखेचा ने किया।

संपादकीय : “अभय इंडिया” की स्‍थापना का बेमिसाल एक दशक, निष्‍पक्ष पत्रकारिता के बूते किया 11वें वर्ष में प्रवेश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!