Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingशहीद अमरचंद बांठिया की स्मृति में सभा आयोजित, मूर्ति स्‍थापना को लेकर...

शहीद अमरचंद बांठिया की स्मृति में सभा आयोजित, मूर्ति स्‍थापना को लेकर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के क्रांतिवीर भामाशाह शहीद अमरचंद बांठिया की पुण्यतिथि पर शहीद अमरचंद बांठिया स्मृति प्रन्यास की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर परिसर में रखा गया। सभा की अध्‍यक्षता डॉ. धर्मचंद जैन ने की।

इस अवसर पर प्रन्यास के संयोजक संतोष कुमार बांठिया ने शीघ्र ही मूर्ति स्थापना का संकल्प व्यक्त किया। अध्यक्ष डॉ. धर्मचंद जैन ने शहीद अमरचंद के जीवन वृत्त, राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। मुखर्जी स्मृति मंदिर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनगरा ने परिसर को शहीदों, स्वाधीनता सेनानियों और राष्ट्र भक्तों के स्मारक के रूप में विकसित करने के कार्य में बीकानेरवासियों से मुक्त हस्त योगदान करने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर विजय कोचर, सुमति लाल बांठिया, विनोद बांठिया, प्रवीण मित्तल, रोटे कैलाश कुमावत व रोटे शिवेंद्र दाधीच ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के संचालक किशोर कुमार बांठिया ने अमरचंद बांठिया को एक जैन के रूप में अहिंसा और वीरता का अनुपम उदाहरण बताया।

संपादकीय : “अभय इंडिया” की स्‍थापना का बेमिसाल एक दशक, निष्‍पक्ष पत्रकारिता के बूते किया 11वें वर्ष में प्रवेश…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!