Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्थान : सरकार बड़ा फैसला, तबादलों पर से रोक हटाई, कैसे कर...

राजस्थान : सरकार बड़ा फैसला, तबादलों पर से रोक हटाई, कैसे कर सकेंगे आवेदन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर से रोक हटा दी है। आपको बता दें कि सरकार ने करीब आठ माह बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए तबादलों के द्वार खोले हैं। बीते काफी समय से विधायक और सरकारी कर्मचारी तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे। आदेश के बाद सरकारी कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

सोमवार को जारी आदेश सभी विभागों के लिए जारी किया गया है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार राज्य के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों यह छूट आगामी आदेशों तक के लिए दी गई है। अब तबादलों से प्रतिबंध हटने से सरकारी अधिकारी और कर्मचारी फिर से अपने मनवांछित स्थानों के लिए तबादलों के आवेदन लगा सकेंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तबादलों के लिए अर्जी ऑनलाइन लगेगी या आफलाइन।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!