Thursday, June 4, 2026
Hometrendingयूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा प्रथम, बीकानेर की प्रज्ञा...

यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा प्रथम, बीकानेर की प्रज्ञा का भी चयन, टॉप थ्री में महिलाएं…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भारतीय लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। इतिहास की छात्रा श्रुति शर्मा उत्तरप्रदेश की बिजनौर से आती हैं। वहीं, बीकानेर के नौरंगदेसर की प्रज्ञा जाट ने 91वीं रैंक प्राप्‍त की है।

यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। उस सूची को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।

यूपीएससी 2021 की टॉपर्स लिस्ट में अंकिता अग्रवाल को दूसरा और गामिनी सिंगला को तीसरा स्थान मिला है। आपको बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा में पहले तीन स्थानों (UPSC 2021 Toppers List) पर महिला उम्मीदवार सफल हुई हैं।

UPSC Civil Service Final Result 2021 Toppers List

1  श्रुति शर्मा

2 अंकिता अग्रवाल

3  गामिनी सिंगला

4  ऐश्वर्य वर्मा

5  उत्कर्ष द्विवेदी

6 यक्ष चौधरी

7 सम्यक एस जैन

8 इशिता राठी

9 प्रीतम कुमार

10 हरकीरत सिंह रंधावा

यूपीएससी ने सीएसई 2021 के लिए अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी करते हुए पंजीकरण शुरू किया था और आखिरी तारीख 24 मार्च थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को आयोजित की गयी थी, जिसके नतीजों की घोषणा 29 अक्टूबर को की गई। इसके बाद मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणाम 17 मई को जारी हुए। इसके बाद इंटरव्यू राउंड 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किए गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!