Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानउपचुनाव में अभी-अभी : कांग्रेस तीनों जगह आगे

उपचुनाव में अभी-अभी : कांग्रेस तीनों जगह आगे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में हुए दो लोकसभा व एक विधानसभा चुनावों के ताजा नतीजे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आए हैं। अजमेर लोकसभा सीट से जहां कांग्रेस के प्रत्याशी रघु शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामस्वरूप लांबा से 28 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कर्ण सिंह यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जसवंत सिंह यादव से करीब 44 हजार वोटों से आगे हैं। उधर, मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला चल रहा है। यहां शुरूआती राउंड की मतगणना में जहां भाजपा के प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा आगे चल रहे थे,  लेकिन 11वें राउंड के बाद से वो पिछड़ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक 14वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ढाई हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

उपचुनावों के ताजा नतीजों के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर छाई हुई है, वहीं भाजपा खेमे में मायूसी साफ झलक रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!