









जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कांग्रेस के डिजिटल मेंबरशिप अभियान को गति देने के लिए खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मैदान में उतरने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस अभियान को अभी तक अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। आपको बता दें कि राजस्थान कांग्रेस को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला हुआ है लेकिन 3 महीने से भी ज्यादा समय तक चल से चल रहे डिजिटल मेंबरशिप अभियान में अभी तक केवल सदस्य बनाने का आंकड़ा दो लाख के आसपास ही पहुंचा है।लिहाजा सीएम गहलोत अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरने संवाद करेंगे। इसके लिए उन्होंने पहले कोटा और भरतपुर को चुना है। 24 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा और भरतपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक लेंगे और डिजिटल मेंबरशिप अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान करेंगे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 24 मार्च को हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 11 बजे कोटा पहुंचेंगे, जहां पर वे कोटा संभाग के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं नेताओं को डिजिटल मेंबरशिप अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य देंगे। कोटा में सरकार के कई मंत्री और विधायक भी अभियान में शामिल होकर डिजिटल मेंबरशिप अभियान सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दोपहर 1 बजे भरतपुर शहर पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं की बैठक लेकर डिजिटल मेंबरशिप अभियान में बढ़–चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने बोर्ड–निगमों के चेयरमैन के साथ–साथ संगठन के नेताओं को भी दोनों जिलों में प्रभारी लगाकर जिम्मेदारियां दी हैं।
वैभव गहलोत पर एफआईआर के बाद गर्माई सियासत, विपक्ष ने बोले हमले, कहा- गहरी हैं भ्रष्टाचार की जड़ें
दिल्ली-पंजाब के बाद अब राजस्थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…
बीकानेर : नहरबन्दी के दौरान एक दिन के अंतराल से मिल सकेगा पेयजल, रेपिड रेस्पॉन्स टीम गठित
















