Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानसरकार टेंशन में, बुलाई हैं आपात बैठक

सरकार टेंशन में, बुलाई हैं आपात बैठक

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। एक तरफ उपचुनाव में फिर से विजयी पताका फहराने तथा दूसरी तरफ फिल्म पदमावत को लेकर सरकार इन दिनों टेंशन में हैं। पदमावत को लेकर राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से दी जा रही चेतावनियों ने सरकार की नींद उड़ा दी है। इसी क्रम में सरकार ने कानून एवं व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आज आपात बैठक बुलाई है।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में मंत्रियों के अलावा गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया है। सरकार ने इससे पहले शुक्रवार को फिल्म पदमावत को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए अधिकारियों को दिल्ली भेजा है। गौरतलब है कि प्रदेश में 29 जनवरी को दो लोकसभा अजमेर व अलवर तथा एक विधानसभा सीट मांडलगढ़ पर चुनाव होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अजमेर दौरे पर थी। वहां कई जगह कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अब फिल्म पदमावत को लेकर उन्हें वापस राजधानी आना पड़ा है।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!