Hometrendingखेल : बीकानेर की उदय क्लब ने जीता पहला मैच, खेतड़ी ...

खेल : बीकानेर की उदय क्लब ने जीता पहला मैच, खेतड़ी में चल रही है फुटबॉल प्रतियोगिता…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहीद हव.कमलेश गुर्जर युवा मंडल के तत्वावधान में खेतड़ी के गुर्जरवास में शुक्रवार से फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें पहले दिन के मुकाबलों में बीकानेर की उदय फुटबॉल क्लब ने डीएनवी गुर्जरवास टीम को 2-0 से पराजित कर अगले राउण्ड में प्रवेश किया।

टीम के प्रबंधक, कोच पवन ओझा और आशुतोष पुरोहित के अनुसार उदय क्लब के गौतम बिस्सा ने पहले हाफ में २० वें मिनिट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, वहीं दूसरे हाफ में सचिन बजाज ने एक ओर गोल कर टीम को 2-0  से बढ़त दिलाई। मुख्य प्रशिक्षक शंकर बोहरा ने उदय क्लब की जीत पर खुशी जाहिर की है। प्रतियोगिता में राजस्थान के साथ ही हिसार सहित अन्य टीमें भी भाग ले रही है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular