Hometrendingबीकानेर : भामाशाहों को मिले राहत, कलक्टर के समक्ष बोले व्यापारी...

बीकानेर : भामाशाहों को मिले राहत, कलक्टर के समक्ष बोले व्यापारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला उद्योग संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान ब्रह्म गायित्री आश्रम अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने अवगत कराया कि बीकानेर के प्रवासी भामाशाहों के समक्ष विभागीय उदासीनताओं से हो रही। इससे परेशानी आ रही है। संभाग हित में विभागीय स्वीकृतियां जल्दी जारी होनी चाहिए।

इसके लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए। बीकानेर में जन्मे भामाशाह द्वारा अपनी जन्मभूमि में शिक्षा जगत में क्रान्ति लाने के लिए नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 25 से 30 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल बनाने का निर्णय किया है।

इसमें भामाशाह परिवार की ओर से उपविभाजन के लिए बीते साल २१ सितंबर को फाइल लगाई थी, वर्तमान में यह भूखंड औद्योगिक (होटल) प्रयोजन का है जिसमें प्रार्थी की ओर से भूखंड को संस्थानिक प्रयोजन के लिए परिवर्तन चाहा गया है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अनावश्यक देरी हो रही है। भामाशाह द्वारा दिए जाने वाले सेवा कार्य से बीकानेर संभाग वंचित हो रहा हैं इसके बावजूद आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

साथ ही बीकानेर संभाग को 450 बैड की मेडिसिन विंग की सौगात देने वाले सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी नापासर में सरकारी मापदंडों के अनुसार नापासर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नापासर कस्बे में पशु चिकित्सालय,स्टेशन रोड, चुंगी चौकी नापासर के खाली भूभाग में महाविद्यालय निर्माण करवाना चाहते हैं। इस भूभाग का सम्पूर्ण माप व नक्शा ग्राम पंचायत नापासर की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय को प्रस्तुत भी कर दिया गया, जहां से फाइल जयपुर भी भिजवाई जा चुकी है।

पचीसिया ने जिला कलक्टर से बीकानेर को महानगरों से सीधा जोडऩे के लिए हवाई सेवा विस्तार के लिए राज्य सरकार से अनुशंसा करने का निवेदन भी किया। इस मौके पर रामेश्वरानंद महाराज एवं उद्यमी अरुण अग्रवाल ने जिला कलक्टर को रुद्राक्ष माला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular