Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : जरुरतमंदों में बांटे कम्बल, महावीर रांका के नेतृत्व में हुआ...

बीकानेर : जरुरतमंदों में बांटे कम्बल, महावीर रांका के नेतृत्व में हुआ आगाज, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com मस्त मंडल संस्थान व लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में 5100 जरुरतमंदों को कम्बल वितरण की शुरुआत की गई।

जरूरतमंदों को देंगे कंबल, महावीर रांका के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आगाज
Preview YouTube video जरूरतमंदों को देंगे कंबल, महावीर रांका के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आगाज

इस मौके पर खेरपुर भवन के समीप हुए कार्यक्रम मे भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि सेवा कार्यों को प्राथमिकता देकर राजनीति की असली पहचान महावीर रांका ने दिखाई है।

राजनैतिक दल का व्यक्ति यदि जरुरतमंदों की सेवा में तत्पर रहता है तो वह हर किसी के लिए अनुकरणीय होगा। प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि महावीर रांका नाम से और काम से भी महावीर हैं। शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में रांका की ओर से किए गए कार्य व आज कम्बल वितरण सहित सेवा कार्यों को देखकर यही कह सकते हैं कि ऐसे व्यक्ति ही संगठन की शान होते हैं।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि पांच सात से संस्था की ओर से सर्दी के प्रकोप से बचाव के लिए जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। पार्टी के निर्देशानुसार सेवा कार्य करके जरुरतमंदों को सहायता देना ही मेरा कर्तव्य है।

कार्यक्रम में नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्रभाग प्रदेश संयोजक नरेन्द्र गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवकिशन मारु, प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल, प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र पिलानिया, प्रदेश मंत्री रजनीश कस्वां, प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, शहर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया,

भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष जसराज सींवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू देतरवाल, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश पारीक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप सिंह राजपुरोहित, चंद्रेश हर्ष, नारायणलाल चौहान, शिवलाल तेजी, सुभाष मित्तल, सुभाष गोयल, ओम नायक, मंचासीन रहे। भव्या राजपूत ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।

बीते पाच साल से चल रहा कम्बल वितरण…

मस्त मंडल संरक्षक संरक्षक सरोज देवी सामसुखा, अध्यक्ष विजय मालू, उपाध्यक्ष अरिहन्त नाहटा व सचिव पूनम चन्द चौरडिय़ा, सज्जन देवी चौरडिय़ा ने संस्थान की और किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया। अध्यक्ष मालू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से 5100 कम्बल बीकानेर में और 10 हजार कम्बल आसाम में वितरित किए जाते हैं। बाबा रामदेव पदयात्रियों की सेवा सहित कई सेवा कार्य किए जाते हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!