बीकानेरAbhayindia.com राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर मंगलवार को जिला प्रभारी मंत्री लालचंद कटारियां ने रविन्द्र रंगमंच पर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान रानी बाजार रेल अंडर ब्रिज सहित 29 कार्यों के शिलान्यास का लोकार्पण किया गया।

जिला प्रभारी मंत्री कटारिया ने कतरियासर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मलकीसर व सहजरासर में पशु चिकित्सालय, देराजसर में पशु उपकेंद्र, पूनरासर व नखतसिंहपुरा में ग्राम सेवा सहकारी समिति, कृषि उपज मंडी समिति बज्जू के अधीन 3 किलोमीटर संपर्क सड़क व मुख्य मंडी प्रांगण में पूर्व निर्मित नीलामी चबूतरे को ढकने का कार्य, लॉकल ऑडिट फंड एवं कोषागार कार्यालय भवन का निर्माण, बगसेऊ से श्री जसनाथ नगर तक बी टी सड़क निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पेमासर व ग्राम पंचायत केडली में पंचायत कार्यालय भवन निर्माण व मल्टीपरपज निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत लिखमीसर दिखणादा में भवन निर्माण, वृद्धजन भ्रमण पथ पार्क में एडवेंचर विंग, साइकिल ट्रेक निर्माण, टेस्सीटोरी पार्क फाउंटेन कार्य, शहीद स्मारक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रावासर, धूपालिया, मैयासर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालादेसर में कक्षा कक्ष के कार्यों का लोकार्पण किया।
इसके अतिरिक्त जिला क्षय रोग निवारण केंद्र में हॉल का निर्माण कार्य का शिलान्यास, कोडमदेसर में जिला स्तरीय नंदीशाला, रेलवे अंडर ब्रिज रानी बाजार के निर्माण कार्य,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंजगुरु, कृष्ण नगर, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासर, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय सुथारो का बास व राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोखमपुरा में कक्षा कक्ष के कार्यों का शिलान्यास किया।


