









बीकानेरAbhayindia.com जिले में प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा है कि जिले में अब तीन सीनियर मंत्री है, तो ऐसे में अब कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
रविन्द्र रंगमंच में पत्रकारों के साथ बातचीत में कटारिया ने कहा कि इसके बाद भी जो फीडबैक मिलता है, तो वो भी कार्य कराया जाएगा। बीकानेर में रेल फाटकों की समस्या के स्थायी हल के प्रयास किए जाएंगे। एयरपोर्ट के लिए भूमि का डाइवर्जन हो रहा है, यह वन विभाग की भूमि है।
उन्होंने कि जो कार्य अधूरे हैं, वो आने वाले दो साल में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा में जो अस्पताल बंद है, उनको चालू करेंगे, चिकित्सकों की भी भर्ती की जाएगी।

















