Thursday, May 15, 2025
Hometrendingबीकानेर : विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सरकार ने बेहतर परिणाम दिए...

बीकानेर : विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सरकार ने बेहतर परिणाम दिए हैं : कटारिया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जिले को मिली 22 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात…

बीकानेर Abhayindia.com कृषि, पशुपालन व मत्स्य विभाग मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि गत 3 वर्षों में राज्य सरकार ने मजदूर, किसान, युवा, दिव्यांगजन सहित समस्त वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध व समयबद्ध रूप से कार्य करते हुए बेहतर परिणाम दिए हैं।

राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को रविंद्र रंगमंच पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री ने यह बात कही। कटारिया ने कहा कि गत दो वर्षों में कोविड की विपरीत परिस्तिथियों के बावजूद कुशलतम प्रबंधन करते हुए जीवन और आजीविका को बचाने की दिशा में राज्य सरकार ने अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रात-दिन प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए काम किया।

राज्य सरकार ने काम को प्रारंभ करने के साथ-साथ समयबद्ध रूप से उसकी पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया है और इसी का नतीजा है कि प्रदेश में विकास के नए मापदंड स्थापित हो रहे हैं। सरकार ने 23 करोड़ रुपए से अधिक का बेरोजगारी भत्ता, दुग्ध उत्पादक संबल योजना में 11 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान, 50 हजार किसानों को ऋण माफी, 85 हजार लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से लाभान्वित किया गया है। बज्जू, छत्तरगढ़, देशनोक में नए कॉलेज तथा श्रीडूंगरगढ़ व नोखा में नए कन्या महाविद्यालय खोल कर उच्च शिक्षा को विस्तार दिया गया। कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार आगामी दो वर्षों में भी गरीब, वंचित को राहत देने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार जवाबदेही और पारदर्शी सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि कोविड की वैश्विक चुनौतियों के बावजूद जिले में चौतरफा विकास कार्य हुए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले हैं। ‘शिक्षा से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है’  इसी मंत्र को लेकर राज्य सरकार ने दूरस्थ शिक्षा, अंग्रेजी शिक्षा व महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, पंचायत समिति बीकानेर प्रधान लालचंद आसोपा, मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, महेन्द्र गहलोत, सुनीता गौड़ आदि मौजूद रहे।

जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन…

इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री कटारिया ने राज्य सरकार के 3 वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की प्रगति पर आधारित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में जिला पर्यावरण प्लान का भी विमोचन तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार एकीकृत जिला पोर्टल की लॉन्चिग भी की गई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने आभार जताया।

प्रदर्शनी का अवलोकन…

इससे पहले प्रभारी मंत्री कटारिया और आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने ‘आपका विश्वास, हमारा प्रयासÓ विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागीय प्रगति का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित विकास कार्यो की जानकारी ली और कार्यों की सराहना की।

मंत्री काता सूत…

आपदा सहायता और प्रबंधन विभाग मंत्री ने गोविंद राम मेघवाल ने राजस्थान खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की स्टाल पर चरखे पर सूत कातकर देखा। चिकित्सा एंड स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर केक काटकर निरोगी राजस्थान योजना की वर्षगांठ को मनाया गया। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क, पर्यटन, जिला परिषद, महिला अधिकारिता, पशुपालन, कृषि, पीडब्ल्यूडी, सामाजिक न्याय अधिकारिता, नगर विकास न्यास, उद्योग सहित 20 से अधिक विभागों के विकास कार्यों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, लक्ष्मण कड़वासरा, आनंद जोशी, हनुमान चौधरी, बिशनाराम सियाग, मनोज चौधरी, आनंद सिंह सोढा, मुमताज, सुषमा बारूपाल, हारून राठौड़, शशि शर्मा, दिलीप बांठिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बीकानेर : प्रभारी मंत्री बोले विपरित परिस्थियों के बाद भी सरकार ने बेहतर परिणाम दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular