Hometrendingराजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्‍ट होने के लिए अब दिल्‍ली के लिए शुरू...

राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्‍ट होने के लिए अब दिल्‍ली के लिए शुरू हुई दौड़

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में एडजस्‍ट नहीं होने वाले नेता अब राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इन नेताओं ने जयपुर से दिल्‍ली तक दौड़ तेज कर दी है। कई नेताओं ने पिछले कुछ दिनों से दिल्‍ली में ही डेरा जमा रखा है। वे नियुक्तियों के लिए अपनेअपने स्‍तर पर लॉबिंग कर रहे हैं। वहीं, कई नेता संगठन विस्तार में प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली से लॉबिंग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्‍ली पहुंच रहे नेताओं को प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से ही मुलाकात कर अपनी बात उनके समक्ष रखने की नसीहत दे रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन विस्तार जल्द होगा, यह बात पार्टी हाईकमान के अलावा प्रदेश के नेता भी लगातार कह रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इसके संकेत दिए थे। संभवत: इसके बाद से ही राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट होने और जिलाध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ता और नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular