Monday, May 20, 2024
Hometrendingबीकानेर : राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, किस बात का मना...

बीकानेर : राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, किस बात का मना रहे जश्न, बोले अखिलेश प्रताप सिंह, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com राज्य की गहलोत सरकार अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ में जन आक्रोश रैली निकाल रही है।

बीकानेर में भाजपा ने निकाली राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली, नारे लगा कर किया प्रदर्शन…
Preview YouTube video बीकानेर में भाजपा ने निकाली राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली, नारे लगा कर किया प्रदर्शन…

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने जन आक्रोश रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली में भाजपा शहर, देहात, महिलाएं कार्यकर्ता, प्रकोष्ठ सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

हर वर्ग है त्रस्त…

राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, किस बात का मना रहे हैं जश्न? बोले अखिलेश प्रताप सिंह…
Preview YouTube video राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, किस बात का मना रहे हैं जश्न? बोले अखिलेश प्रताप सिंह…

प्रदर्शन में शामिल हुए शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने अभय इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि जब सरकार हर मोर्चे पर विफल है, तो किस बात पर जश्न मना रही है। राज्य की वर्तमान सरकार के तीन साल के कार्यकाल में गिनाने के लिए कोई कार्य ऐसा नहीं है,जिससे आम आदमी को राहत मिली हो, इस राज में हर वर्ग त्रस्त है, उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर नजरें डाले तो, प्रदेश में इन तीन साल में महिलाओं पर अपराध बढ़े हैं, बलात्कार के सबसे अधिक मामले राजस्थान में सामने आ रहे हैं।

सरकार ने किसानों, बेरोजगारों, आमजन, संविदा कर्मियों से जो वादा किया था, किसी एक पर भी अमल नहीं किया। ऐसे में बीजेपी अब सरकार को चैन से बैठने नहीं देगी। सड़कों पर उतर कर इनकी नाकामियां जनता के समक्ष लाएगी। प्रदर्शन में लूणकनसर विधायक सुमित गोदारा, देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत सहित पदाधिकारी मौजूद रहे, वहीं महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular