Hometrendingसीएम गहलोत ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अफसरों को...

सीएम गहलोत ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अफसरों को दिए ये निर्देश…

जयपुर Abhayindia.com कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड आज अपने निवास पर कोविड की समीक्षा बैठक ली। सीएम गहलोत ने कोविड के पैकेज को लेकर अफसरों को निर्देश दिए कि घोषणा की मॉनिटरिंग हो। उन्‍होंने इस बारे में कलेक्टर के माध्यम से रिपोर्ट मंगाने के निर्देश भी दिए।

सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार का कमिटमेंट पूरा होना चाहिए। अमरीका ने सैकंड डोज नहीं लगाने वालों के लिए कड़े कदम उठाए है। आपको बता दें कि सीएम गहलोत आज सवेरे मुम्बई से लौट आए। यहां आने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा कि कोविड की पहली और दूसरी वेव के बाद भारत सरकार को अब तो पूरा अनुभव है। पूरे देश को बचाने के लिए अभी से ही बहुत ज्यादा गंभीरता से ध्यान रखना पड़ेगा जिससे कि यहां पर थर्ड वेव की नौबत ही नहीं आए। कोरोना के बढ़ते केसेज को लेकर चेताते हुए उन्‍होंने कहा कि सावधानी नहीं बरती तो तीसरी लहर की आशंका हो सकती है।

उन्‍होंने कहा कि अफ्रीकी देशों में कोरोना का नया वैरिएंट सामने आया है, उन देशों से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर भी रोक लगाई जाए।

बीकानेर अनाज मंडी में व्‍यापारी से दो लाख रुपए की लूट, कैमरे खंगाल रही पुलिस…

राजस्‍थान में 30 तक जारी होगी नई गाइड लाइन, छूट में हो सकती है कमी, सीएम आज करेंगे मंथन

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular