Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख राजपुरोहित ने किया एकजुटता का...

बीकानेर : विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख राजपुरोहित ने किया एकजुटता का आह्वान, बीकानेर पहुंचने पर हुआ स्वागत…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विप्र फाउंडेशन की ओर से गठित विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख चंद्रकांता राजपुरोहित मंगलवार को बीकानेर पहुंची। इस दौरान केईएम रोड स्थित एक होटल में अपनों से अपनी बात कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

राजपुरोहित देव उठनी एकादशी से अपनी पांच दिवसीय देव आह्वान यात्रा के तहत बीकानेर आई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर आगे बढऩा होगा और शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठाना पड़ेे तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अन्याय के खिलाफ लडऩे का आह्वान किया।

सम्मान स्वरूप भेंट की तलवार…
कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मय प्रदेश प्रभारी दीपक पारीक एवं प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत के सानिध्य में अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय प्रमुख राजपुरोहित का साफा पहनाकर उन्हें तलवार भेंट की गई। युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश ओझा ने कहा कि बीकानेर विप्र समाज हमेशा विप्र वाहिनी के साथ सहभागी बनेगा।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास, युवा अध्यक्ष विजय पाईवाल, महिला अध्यक्ष सुनीता पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.मीना आसोपा, महिला प्रदेश महामंत्री संगठन आशा पारीक, सीमा पारीक, सरला राजपुरोहित, लक्ष्मी कश्यप, धनसुख सारस्वत, राजकुमार जोशी, नंदकिशोर गालरिया, रमेश जाजड़ा, नारायण पारीक, रमेशचंद्र उपाध्याय, अरुण कल्ला, मुकुंद खंडेलवाल, हेमन्त शर्मा, लक्ष्मण उपाध्याय, पुखराज शर्मा, विजय ओझा, उपाध्यक्ष महेश ओझा, भैरूंरतन सारस्वत, ओमप्रकाश हर्ष सहित मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!