Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingगहलोत मंत्रिमंडल में मिलेगा आधी आबादी को प्रतिनिधित्‍व, प्रियंका की घोषणा का...

गहलोत मंत्रिमंडल में मिलेगा आधी आबादी को प्रतिनिधित्‍व, प्रियंका की घोषणा का होगा असर!

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में विस्‍तार और फेरबदल को लेकर चल रही सुगबुगाहट के बीच अब आधी दुनिया की उम्‍मीदें भी जग गई है। असल में, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में यूपी की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की गई थी। राजनीतिक विश्‍लेषकों के मुताबिक, प्रियंका की  घोषणा का असर गहलोत मंत्रिमंडल पर भी देखने को मिलेगा। गहलोत मंत्रिमंडल के आगामी विस्तार में महिला विधायकों को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चा गरमा गई है।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में एक कैबिनेट और दो महिला विधायकों को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा दो से तीन महिला विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि गहलोत सरकार में अभी केवल एक ही महिला विधायक को मंत्री बनाया हुआ है। सिकराय से दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतीं ममता भूपेश को गहलोत सरकार में महिला बाल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला हुआ है।

इधर, खबर यह भी है कि उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का फॉर्मूला यदि सफल रहा तो इसे सभी राज्यों में दोहराया जाएगा। प्रदेश में भी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान इस फॉर्मूले पर अमल कर महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट वितरण में हिस्सेदारी दी जा सकती है।

राजस्‍थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाने पर केन्‍द्रीय मंत्री ने कसा तंज- यह आलाकमान को मंजूर नहीं…

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर वैट नहीं घटाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राजस्थान और पंजाब में पेट्रोल व डीजल के दाम इसलिए नहीं घटे, क्योंकि कांग्रेस आलाकमान को यह मंजूर नहीं। शेखावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को राहुल गांधी का अघोषित आदेश है कि किसी सूरत में वैट कम नहीं होना चाहिए। बाहर इनके मुख्यमंत्री कैसी भी सफाई दें, केंद्र पर आरोप मढ़ें, अंदरखाने की खबर सबको है। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में महंगाई से फायदा देख रही है, दुहाई देकर उसे वोट जुटाने हैं। यह जनता को लूटकर उसकी ही तरफदारी करने का पाखंड है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने सहृदयतापूर्वक निर्णय करते हुए जनता को बहुत बड़ी राहत टैक्स में कटौती के माध्यम से दी है। शेखावत ने कहा कि मैं उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भी अभिवादन करना चाहता हूं, जिन्होंने इस कटौती के अनुक्रम में अपने राज्यों में वैट को घटाया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस दुर्भाग्यपूर्ण बयान की निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने राजस्थान की जनता को अन्य राज्यों की तरह और राहत देने से इन्कार किया है। राज्य के लोग इस निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना करते हैं। शेखावत ने कहा कि जल संसाधनों के पुनर्भरण को लेकर प्राथमिक रूप से राज्य सरकारों को काम करना होता है। राज्य सरकार इसकी एक योजना बनाकर भारत सरकार को भेजेगी तो निश्चित रूप से उस पर कार्यवाही करेंगे।

ब्‍लॉक और जिला स्‍तर पर राजनीतिक नियुक्तियों के लिए मांगी नामों की सूची, नेता-कार्यकर्त्‍ता हुए सक्रिय…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!