बीकानेर Abhayindia.com अंत्योदय नगर निवासी एक युवती की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लारवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवती को डेंगू था, लेकिन उसको उपयुक्त उपचार नहीं दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका दिव्या कुमारी सिंह के पिता सुरेन्द्र सिंह चौहान ने रोष जताते हुए कहा है कि उनकी पुत्री मौत कल हो गई थी। वह 20 साल की थी दिव्या के पिता, भाई दिपांशु सिंह व चाचा नरेन्द्र सिंह के अनुसार उसे बुखार आने पर 26 अक्टूबर को जिला अस्पताल(सेटेलाइट) मेंं डेंगू की जांच करवाई गई।
दूसरे दिन 27 अक्टूबर तक जांच नहीं आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई उसे पी.बी.एम.अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पर एम.आर.आई व सिटी स्केन के पास के आई.सी.यू. में भर्ती कराया गया। उसके खून से दोबारा जांच की गई लेकिन उसकी भी रिपोर्ट नहीं आई, जबतक उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सही उपचार के अभाव में डेंगू से उसकी मृृत्यु हो गई। मृृतका के पिता सुरेन्द्र सिंह के अनुसार जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी बताकर बाहर से खरीदने की सलाह दी जा रही है। साथ ही जांच में दो दिन लगते है जिससे रोगियों की हालत बिगड़ जाती है। गंभीर अवस्था कहने के बावजूद पर्ची बनाने में देरी करते है।













