








जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है कि मौसमी बीमारियों और डेंगू पर काबू पाने के लिए प्रदेश में 20 अक्टूबर से तीन नवम्बर तक ‘डेंगू मुक्त राजस्थान’ अभियान चलाया जाएगा। रघु शर्मा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ मौसमी बीमारियों, कोरोना वैक्सीनेशन एवं जांच तथा ऑक्सीजन प्लांट्स आदि की विभागीय तैयारियों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
मंत्री शर्मा ने कहा कि ‘डेंगू मुक्त राजस्थान’ अभियान के तहत विभाग स्थानीय विभागों के साथ मिलकर एंटीलार्वल गतिविधि, फोगिंग सहित अन्य गतिविधि संचालित करेगा। साथ ही उन 14 जिलों में नोडल आफिसर भेजे जाएंगे जहां डेंगू के 150 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया प्रदेश के 14 जिलों में डेंगू के 150 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ना हालांकि चिंता की बात है और यह स्थिति चुनौतीपूर्ण है लेकिन इस पर भी चरणबद्ध रूप से काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रब टाइफस जैसी मौसमी बीमारियों का सामना करने के लिए सभी जिलों में 24 घंटे कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के साथ रेपिड रेस्पोंस टीम के गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता के लिए आईईसी गतिविधियां करने, सीएचसी सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इंडोर मरीजों का उपचार करने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा कर्मियों के अवकाश पर रोक लगाने, स्थानांतरित चिकित्सा कार्मिकों को तुरंत जॉइन कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण के लिए ब्लॉक स्तर पर बीसीएमओ, जिला स्तर पर सीएमसचओ तथा जोन स्तर पर संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय निकाय से मिलकर करे एंटीलार्वल गतिविधियां व नियमित फोगिंग करने के भी निर्देश दिए।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता करेंगे कोविड स्वास्थ्य सहायक
जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में नियोजित किए गए कोविड हैल्थ कंसल्टेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों की सेवाएं डेंगू, स्क्रबटायफस, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम में भी ली जाएंगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार डेंगू, स्क्रबटायफस, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए संचालित किए जा रहे डोर टू डोर सर्वे, एन्टीलार्वा गतिविधियों और आई.ई.सी. गतिविधियों में रोगी भार के अनुरूप विभिन्न चिकित्सालयों में इनकी सेवाओं का उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही, सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोविड टीकाकरण में भी कोविड हैल्थ कंसल्टेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों की सेवाओं को आवश्यकतानुसार लिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी जिलों में कोविड हैल्थ कंसल्टेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों का नियोजन किया गया है। इन सहायकों को असंचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित सर्वे एवं डोर टू डोर दवा वितरण के लिए भी कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
गहलोत सरकार को घेरने के लिए 15 को जयपुर में जुटेंगे भाजपा के 2 लाख कार्यकर्त्ता
राजस्थान : बुल्टी गैंग गिरफ्त में, ट्रेक्टर और 9 मोटरसाइकिल बरामद
राजस्थान की सियासत : 30 अक्टूबर के बाद होगा ये बड़ा काम, पहले होंगे इस्तीफे, बाद में…!
दस करोड़ की जमीन हथियाने के मामले की गहरी हैं जड़ें, कई और पुलिसकर्मी भी नपेंगे, प्रीति चंद्रा के भाई…
राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, अबकी बार सख्ती से…
बीकानेर के नए एसपी होंगे योगेश यादव, राजस्थान के कई जिलों में रह चुके…
बीकानेर में 10 करोड़ की जमीन हथियाने का आरोप, सीआई सहित तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज, एसपी के भाई…
विधायक की पुत्री का वीडियो वायरल करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच…
रोडवेज : मृतक आश्रितों को मिली नौकरी, प्रबंधन ने जारी किए आदेश…
पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक सप्ताह में होगा, पुलिस थानों को एम-पासपोर्ट एप से जोड़ा
बीकानेर में अस्पताल के आगे से भाजपा नेता की बाइक चोरी, चोरों का बन गया पसंदीदा ठिकाना…


