







जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अब कार्यकर्त्ताओं और नेताओं की निगाहें सीएम अशोक गहलोत के एक और दिल्ली दौरे पर टिकी है। आपको बता दें कि सीएम गहलोत एक बार दिल्ली का दौरा कर चुके है। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने भी राजस्थान के सियासी माहौल पर फोकस करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही सीएम गहलोत दिल्ली का एक और दौरा करेंगे। संभवत: इसके बाद ही प्रदेश में बदलाव देखने को मिल सकेगा।
आपको बता दें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री को मिलाकर 30 मंत्री बन सकते हैं। वर्तमान में 21 पद भरे हैं, यानी 9 जगह खाली है। माना जा रहा है कि कामराज फार्मूले के तहत तीन से चार मंत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी देने से 12 से 13 जगह खाली हो जाएगी। मंत्रिमंडल फेरबदल के पहले चरण में में करीब दस-ग्यारह नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। कामराज फार्मूले के तहत कुछ और मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को हाल ही गुजरात प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पिछले साल अगस्त से प्रदेशाध्यक्ष के पद पर हैं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को भी जल्द पंजाब का प्रभारी बनाए जाने की चर्चाएं हैं। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को भी संगठन में पद दिया जा सकता है। आपको यह भी बता दें कि वरिष्ठ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाकर संगठन में पद देने के फार्मूला को कामराज फार्मूला के नाम से जाना जाता है। कामराज फार्मूला लागू करने से एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला भी लागू हो जाएगा।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता करेंगे कोविड स्वास्थ्य सहायक
जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में नियोजित किए गए कोविड हैल्थ कंसल्टेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों की सेवाएं डेंगू, स्क्रबटायफस, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम में भी ली जाएंगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार डेंगू, स्क्रबटायफस, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए संचालित किए जा रहे डोर टू डोर सर्वे, एन्टीलार्वा गतिविधियों और आई.ई.सी. गतिविधियों में रोगी भार के अनुरूप विभिन्न चिकित्सालयों में इनकी सेवाओं का उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही, सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोविड टीकाकरण में भी कोविड हैल्थ कंसल्टेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों की सेवाओं को आवश्यकतानुसार लिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी जिलों में कोविड हैल्थ कंसल्टेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों का नियोजन किया गया है। इन सहायकों को असंचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित सर्वे एवं डोर टू डोर दवा वितरण के लिए भी कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्थान : बुल्टी गैंग गिरफ्त में, ट्रेक्टर और 9 मोटरसाइकिल बरामद
राजस्थान की सियासत : 30 अक्टूबर के बाद होगा ये बड़ा काम, पहले होंगे इस्तीफे, बाद में…!
दस करोड़ की जमीन हथियाने के मामले की गहरी हैं जड़ें, कई और पुलिसकर्मी भी नपेंगे, प्रीति चंद्रा के भाई…
राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, अबकी बार सख्ती से…
बीकानेर के नए एसपी होंगे योगेश यादव, राजस्थान के कई जिलों में रह चुके…
बीकानेर में 10 करोड़ की जमीन हथियाने का आरोप, सीआई सहित तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज, एसपी के भाई…
विधायक की पुत्री का वीडियो वायरल करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच…
रोडवेज : मृतक आश्रितों को मिली नौकरी, प्रबंधन ने जारी किए आदेश…
पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक सप्ताह में होगा, पुलिस थानों को एम-पासपोर्ट एप से जोड़ा
बीकानेर में अस्पताल के आगे से भाजपा नेता की बाइक चोरी, चोरों का बन गया पसंदीदा ठिकाना…



