Saturday, June 20, 2026
Hometrendingपट्टों के काम में आएगी तेजी! जोनल प्‍लान के लिए बैठक 12...

पट्टों के काम में आएगी तेजी! जोनल प्‍लान के लिए बैठक 12 को, बीकानेर के दो प्‍लान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय की ओर से जोनल प्लान बनाए बिना पट्टे जारी करने पर रोक लगाने के बाद सरकार हरकत में आ गई है। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में धारीवाल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों को लेकर निकायों को स्पष्टीकरण जारी किया जाए। उन्‍होंने यह भी कहा कि स्‍पष्‍टीकरण में यह साफ हो कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत कौनसे काम हो सकते हैं और किन कामों पर रोक है। धारीवाल ने जोनल प्लान को लेकर लागू कानून को लेकर दिए निर्देश के मामले में विधिक राय लेने के लिए कहा।

आपको बता दें कि जोनल प्लान को लेकर 12 अक्टूबर को यूडीएच सलाहकार जीएस संधू की अध्यक्षता में नगर नियोजन भवन में बैठक प्रस्तावित है। इसमें यूडीएच और स्वायत शासन विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में जोनल डेवलपमेंट प्लान बनाने पर चर्चा होगी। इसके आधार पर हाई कोर्ट के आदेश को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इधर, बीकानेर में दो जोनल प्‍लान तैयार किए गए, जिन्‍हें मंजूरी के लिए विभाग को भेज दिए गए है। न्‍यास सचिव नरेन्‍द्र सिंह राजपुरोहित के अनुसार, जोनल प्‍लान की मंजूरी के बाद पट्टों के काम में तेजी आ सकेगी।

जानकारी के मुता‍बिक, प्रदेश में अभी 30 शहरों के 48 जोनल प्लान के ड्राफ्ट सार्वजनिक किए गए हैं, जिन पर आपत्ति-सुझाव आ रहे हैं। इनकी आपत्तियों का तय समय सीमा में निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य शहरों के 64 जोनल प्लान के ड्राफ्ट भी बनाए जा रहे हैं। इन पर काम तेज कर करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढाई जाएगी।

बीकानेर पुलिस : तीन थानों के प्रभारी बदले, एसपी ने किए आदेश

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पुलिस महकमे में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में आज तीन पुलिस थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। एसपी प्रीति चंद्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुक्‍ताप्रसाद पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार को जामसर, बीछवाल थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक धर्मेन्‍द्र सिंह को गजनेर तथा नाल पुलिस थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक हंसराज धानक को कोलायत पुलिस थाने का प्रभारी लगाया गया है।

राजस्‍थान : इस महीने भी सरकार को पास करनी होगी ये बड़ी “परीक्षा”…

जयपुर। राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने इस महीने भी एक और बड़ी “परीक्षा” पास करने की चुनौती खड़ी है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रही है। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

बीकानेर : मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा विदेश में पढऩे का मौका, राज्य सरकार उठाएगी खर्च, इस योजना के लिए 22 अक्टूबर से कर सकेंगे आवेदन…

बीकानेर : घर-घर हुई घट स्थापना, शारदीय नवरात्रा अनुष्ठान शुरू, देवी मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना…

बीकानेर : गंगासिंहजी के जमाने से बसे हुए लोगों को भी नहीं मिल रहे पट्टे, भाजपा ने कलक्‍टर और आयुक्‍त से…

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!