Hometrendingबीकानेर : ताकि मिलती रहे ऑक्सीजन, जिला स्तरीय वन महोत्सव, घर-घर...

बीकानेर : ताकि मिलती रहे ऑक्सीजन, जिला स्तरीय वन महोत्सव, घर-घर औषधि योजना शुरू…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com डूंगर महाविद्यालय के प्रांगण में वन विभाग, जिला प्रशासन एवं डूंगर महाविद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 72 वां वन महोत्सव आयोजित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में वन महोत्सव के तहत घर-घर औषधि योजना का शुभारंभ किया। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वस्थ राजस्थान-हरित राजस्थान संकल्पना को साकार करने की दिशा में औषधीय पौधों का वितरण करने की शुरूआत हुई है।

राज्य में आने वाले समय में 1 करोड़ 30 लाख परिवारों को औषधि पौधों का नि:शुल्क वितरण होगा। पौध वितरण की सभी व्यवस्थाएं की गई। उन्होंने कहा कि घर-घर औषधि योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक घरों तक तुलसी, कालमेघ, अश्वगंधा और गिलोय के पौधे पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पौधों को अपने घरों में उगाकर आमजन अपनी तथा अपने परिवार की रोग प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भावना के अनुसार औषधीय पौधों का रोपण कर भली प्रकार संभाल की जाए।

भाटी ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में कितना महत्व है, यह पूर्वज भलिभांति समझते थे और उन्होंने बड़े वृक्ष लगाने के साथ ही औषधीय पौधों को भी लगाया। औषधि जड़ी-बुटी से उपचार करने की हमारी परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्राण वायु आक्सीजन देते है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे लगे है, उनकी सार संभाल कर, बड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि डूंगर कॉलेज में सघन वृक्षारोपण कर, हराभरा किया जाए। उन्होंने कॉलेज स्टॉफ से उम्मीद जताई की यह कॉलेज हरियाली के मामले में सभी महाविद्यालयों के लिए नजीर बने।

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि इस योजना में इस वर्ष राज्य के 50 प्रतिशत परिवारों को 4 औषधीय प्रजातियां तुलसी गिलोय अश्वगंधा एवं कालमेघ के दो दो पौधों की किट बनाकर घर-घर वितरित की जाएगी। शेष 50 प्रतिशत परिवारों को अगले वर्ष निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। योजना में 5 वर्ष में प्रत्येक परिवार को कुल 24 औषधीय पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि पूरे महाविद्यालय में लगभग 11000 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अभी तक लगभग 1500 पौधे लगाए चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रति सप्ताह महाविद्यालय में 250 पौधरोपण निरंतर जारी है।
महापौर सुशीला कंवर ने पौधारोपण के बाद पौधों को बच्चों की तरह संभाल कर पालने का आह्वान किया। मुख्य वन संरक्षक राजेश जैन ने योजना का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख मोटाराम मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर, जिला कलक्टर नमित मेहता, मुख्य वन संरक्षक राजेश जैन, डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य जीपी सिंह एवं जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं वन अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय पादपों का पौधरोपण किया। एनएसएस एवं स्काउट गाइड के कैडेट्स, डूंगर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने पौधारोपण में उत्साह पूर्वक भाग लिया। मण्डल वन अधिकारी ई रंगास्वामी ने आभार व्यक्त किया। डीएफओ वीरेन्द्र जोरा ने औषधि योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में औषधीय पौधों की किट प्रदान की गई।

वाहन को दिखाई झंडी…

औषधीय पौध वितरण के वाहन को दिखाई हरी झण्डी-उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख मोटाराम मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर, जिला कलक्टर नमित मेहता, मुख्य वन संरक्षक राजेश जैन द्वारा घर-घर औषधि योजना में निशुल्क वितरण किए जाने वाले पौधों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रहे मौजूद…

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, आयुक्त निगम ए.एच.गौरी, एडीएम सिटी अरूण प्रकाश शर्मा, उपायुक्त निगम पंकज शर्मा, प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ.राकेश हर्ष, एनएसएस के जिला समन्वयक डॉ. नरेन्द्र कुमार, रोवर लीडर सुशील यादव, डॉ. श्याम सुन्दर ज्याणी, डॉ. एस.एन.जाटोलिया, रूक्टा महामंत्री डॉ. विजय ऐरी, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भगवाना राम बिश्नोई, डॉ. संदीप यादव एवं डॉ. अविनाश जोधा आदि उपस्थित रहे।

बीकानेर : राजस्थानी पुस्तक ‘नाहर सिरखी नारियां’ का विमोचन, कवयित्री डॉ.कृष्णा आचार्य का कहानी संग्रह

बीकानेरAbhayindia.com साहित्यकार, कवयित्री डॉ.कृष्णा आचार्य का राजस्थानी कहानी संग्रह ‘नाहर सिरखी नारियां’ का विमोचन रविवार को सर्किट हाउस में उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने किया। इस ऐतिहासिक कहानी संग्रह में वीरांगनाओं की गाथा का बखान है। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि आज के परिवेश में इस तरह के कहानी संग्रह लिखना सराहनीय कार्य है। उन्होंने इसके लिए लेखिका डॉ.कृष्णा आचार्य को शुभकामनाएं दी।

साथ ही कहा कि आज ऐसी पुस्तकों की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने लेखिका के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ.कृष्णा आचार्य ने पुस्तक में वर्णित वीरांगनाओं के चरित्र पर सार गर्भित प्रकाश डाला। पुस्तक विमोचन के मौके पर साहित्य प्रेमी लोग शामिल हुएकमल नारायण आचार्य ने आभार जताया।

बीकानेर : ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला सोमवार को आएंगे…

बीकानेर Abhayindia.com ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला रविवार को जयपुर से रात 9:45 बजे रेल मार्ग से रवाना होकर सोमवार सुबह 4:20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। ऊर्जा मंत्री सोमवार को बीकानेर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं सोमवार रात 11:30 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बीकानेर : मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं, किया स्वागत

बीकानेरAbhayindia.com स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल के बीकानेर आगमन पर शनिवार को कई संगठनों ने ज्ञापन सौंपे। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
इस दौरान गौड़ ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से शहर की कच्ची बस्ती में नगर निगम प्रसाशन की ओर से सर्वे करवाकर नियमन कराने की मांग रखी। साथ ही जय नारायण व्यास कॉलोनी 1 से 8 सेक्टर, सुदर्शना नगर, पवनपुरी,रानी बाजार में बारिश के मौसम में सड़कों में पानी एकत्रित होने की समस्या अवगत कराते हुए पानी निकासी के समाधान की बात रखी। इस दौरान किरण गौड़,विजयलता, परमेश्वरी सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार शर्मा ने शनिवार को राजस्थान सरकार के विधि मंत्री शांति धारीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ज्ञापन सौंपा।

कुलदीप कुमार शर्मा ने मुख्य रूप से प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार की ओर से क्या सहायता दी जा सकती है, इस मुद्दे को लेकर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में पारित करवाने का आश्वासन दिया।

बीकानेर : कर्मचारी सोमवार को करेंगे सदबुद्धि यज्ञ, राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का आह्वान

बीकानेर Abhayindia.com अपनी मांगों को लेकर राज्य मंत्रालयिक कार्मिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति ने दो अगस्त को कर्मचारी मैदान में सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ करने का आह्वान किया है।

इसके लिए सभी सरकारी विभागों में मंत्रालयिक कार्मिकों से सम्पर्क साधा जा रहा है। संगठन सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। इस क्रम में बाबूओं में आत्मविश्वास एवं एकता को मजबूत करने के लिए यज्ञ करने का निर्णय किय गया है। समिति के प्रान्तीय सदस्य गिरजा शंकर आचार्य,कमल नारायण आचार्य,राजेन्द्र शर्मा,नरपत सिह शशिकांत त्रिपाठी,विष्णु पुरोहित ने सदबुद्धि यज्ञ में शामिल होने के लिए कर्मचारियों से आह्वान किया है।

बीकानेर : ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 34 ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर किए सुपर्द, केन्द्रीय मंत्री की पहल…

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केन्द्रों के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र में 34 ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर भजपा कार्यकर्ताओं को प्रदान किए। यह कन्स्ट्रेटर रिन्यूएबल एनर्जी कम्पनी, रिन्यू पावर प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के सहयोग से दिए गए हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर के सहयोग से ग्रामीण अंचल में चिकित्सा सुविधाओं का विकास होगा।

इसमें कालू सीएचसी के लिए 4, गोडू पीएचसी के लिए 2, वेटरनरी कॉलेज को 5, स्वरूपदेसर पीएचसी को 1, लालमदेसर पीएचसी को 1, पीएचसी रोजडी को 1, पीएचसी शेरेरा के लिए 2, बज्जू पीएचसी को 2, शेखसर पीएचसी को 1 एवं ऊपनी स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 2 ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर मशीनें उपलब्ध कराई गई।

इस मौके पर भाजपा नेतर गुमान सिंह राजपुरोहित, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, वेटनरी कॉलेज के डीन आर.के.सिंह, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, अशोक बोबरवाल, किशन गोदारा, जिला परिषद सदस्य दोलत सहारण, नरसिंह सेवग, माणकलाल, दीपक गहलोत, हजारी महाराज, आम्बाराम ईणखिया, पुनीत स्वामी, मांगीलाल सरपंच, कुलदीप सिंह, सहीराम सरपंच, राजाराम मेघवाल, उदाराम मेघवाल, सरपंच, गोरधनराम, लक्ष्मण चैहान, साहबराम, प्रकाश मेघवाल, कमल गहलोत, राज कडेला, हरिराम  उपाध्याय, इन्द्र राव, विक्रम सिंह राजपुरोहि आदि मौजूद रहे।

बीकानेर : उच्च शिक्षा मंत्री आज कोलायत-बीकानेर दौरे पर…

बीकानेर.जयपुर Abhayindia.com उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार को कोलायत व बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:00 बजे पूर्व सरपंच गुड़ा भूर सिंह सांखला की पुण्यतिथि पर पीबीएम अस्पताल बीकानेर में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे 72 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

दोपहर 12:30 बजे राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में जिला स्तरीय वन महोत्सव में शिरकत करेंगे। दोपहर 01:15 बजे सर्किट हाउस में आमजन से मिलेंगे। वहीं 4:00 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular