बीकानेर Abhayindia.com कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केन्द्रों के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र में 34 ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर भजपा कार्यकर्ताओं को प्रदान किए। यह कन्स्ट्रेटर रिन्यूएबल एनर्जी कम्पनी, रिन्यू पावर प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के सहयोग से दिए गए हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर के सहयोग से ग्रामीण अंचल में चिकित्सा सुविधाओं का विकास होगा।
इसमें कालू सीएचसी के लिए 4, गोडू पीएचसी के लिए 2, वेटरनरी कॉलेज को 5, स्वरूपदेसर पीएचसी को 1, लालमदेसर पीएचसी को 1, पीएचसी रोजडी को 1, पीएचसी शेरेरा के लिए 2, बज्जू पीएचसी को 2, शेखसर पीएचसी को 1 एवं ऊपनी स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 2 ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर मशीनें उपलब्ध कराई गई।
इस मौके पर भाजपा नेतर गुमान सिंह राजपुरोहित, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, वेटनरी कॉलेज के डीन आर.के.सिंह, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, अशोक बोबरवाल, किशन गोदारा, जिला परिषद सदस्य दोलत सहारण, नरसिंह सेवग, माणकलाल, दीपक गहलोत, हजारी महाराज, आम्बाराम ईणखिया, पुनीत स्वामी, मांगीलाल सरपंच, कुलदीप सिंह, सहीराम सरपंच, राजाराम मेघवाल, उदाराम मेघवाल, सरपंच, गोरधनराम, लक्ष्मण चैहान, साहबराम, प्रकाश मेघवाल, कमल गहलोत, राज कडेला, हरिराम उपाध्याय, इन्द्र राव, विक्रम सिंह राजपुरोहि आदि मौजूद रहे।
बीकानेर : उच्च शिक्षा मंत्री आज कोलायत-बीकानेर दौरे पर…
बीकानेर.जयपुर Abhayindia.com उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार को कोलायत व बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:00 बजे पूर्व सरपंच गुड़ा भूर सिंह सांखला की पुण्यतिथि पर पीबीएम अस्पताल बीकानेर में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे 72 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगे।
दोपहर 12:30 बजे राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में जिला स्तरीय वन महोत्सव में शिरकत करेंगे। दोपहर 01:15 बजे सर्किट हाउस में आमजन से मिलेंगे। वहीं 4:00 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।















