









बीकानेर Abhayindia.com जलदाय विभाग की उदासीनता के चलते शहर में कई स्थानों पर पेयजल लाइनें लीकेज है। इनसे पानी व्यर्थ बहता रहता है। संबंधित महकमे को अवगत कराने के बावजूद कोई सुधार नहीं है। मुरलीधर व्यास नगर में करमीसर रोड पर एंजल स्कूल के आगे बीते दो माह से पेयजल लाइन में लीकेज होने से पानी व्यर्थ बह रहा है।
इससे दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई। आसपास के लोगों ने समीप के पंप हाउस में शिकायत भी की है। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क पर हर समय पानी फैला रहता है। इससे राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बीकानेर : शिविर में 93 ने किया रक्तदान
बीकानेर Abhayindia.com रोटरी क्लब बीकानेर आध्या एवं एल.सी. बैद चिल्ड्रेन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 113 रजिस्ट्रेशन किए गए और 93 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। क्लब सदस्य प्रियंका बैद के सानिध्य में रोटरी क्लब आध्या के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर द्वारका प्रसाद पचीसिया,एस.जी. अरुण गुप्ता, क्लब अध्यक्ष निशिता सुराना,क्लब सचिव स्नेहा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष देविका गहलोत, भारती गहलोत, प्रियंका बैद, नविता सोनी, ललिता बजाज, सुषमा मोहत्ता, नमिता अग्रवाल, उर्मिला बजाज, विनीता शर्मा, मोनिका पचीसिया आदि मौजूद रहे।
बीकानेर : कोलायत में 6 सड़कों की सुधरेगी दशा, पांच करोड़ की लागत से होगा नवीनीकरण
बीकानेर Abhayindia.com कोलायत विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधरेगी। इसके लिए 5 करोड़ 65 लाख रुपए योजना तैयार की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत में 05 करोड़ 65 लाख की लागत से 41.05 किलोमीटर की कुल 06 सड़कों का नवीनीकरण होगा।
उन्होंने बताया कि चानी से चाण्डासर तक सड़क 60 लाख की लागत से 05 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण होगा। गोडू से फुलासर सड़क 3.5 किलोमीटर सड़क का 52.50 लाख की लागत से, एन एच 15 से गडियाला-नगरासर-सेवड़ा तक 04 किलोमीटर सड़क का 60 लाख की लागत से, एन एच -15 से खारी-अंगनेऊ आरडी-820 तक 15 किलोमीटर सड़क का 01 करोड़ 99 लाख की लागत से,
रणजीतपूरा से बरसलपुर तक 05 किलोमीटर सड़क का 60 लाख की लागत से, आर डी-837 से 02 बी एल एम तक 09 किलोमीटर सड़क का 01 करोड़ 34 लाख की लागत से नवीनीकरण होगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत में 06 नवीन सड़कों की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
















