बीकानेर Abhayindia.com रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर एवं फ्लोरल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क हड्डी जांच शिविर रविवार को लगाया गया। चौथे चरण के शिविर में डॉ.पंकज मोहता ने 220 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। साथ ही एक्स-रे चेकअप, घुटने के लिए पीआरपी थेरेपी भी की गई। अध्यक्ष प्रशांत कल्ला, सचिव मेहुल पुरोहित, संयोजक रोहित पचीसिया, गौरव चौधरी ने बताया कि डॉ. मोहता की देखरेख में इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उप महापौर राजेंद्र पंवार, पुनीत एवं जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इनकी रही भागीदारी…
शिविर में रोट्रेक्ट क्लब से पूर्व अध्यक्ष विनय हर्ष,डॉक्टर आशीष सोलंकी,सत्यम अग्रवाल, पवन पचीसिया, गौरव गोस्वामी, लोकेश कुमावत, निपुण राठी, प्रद्युमन पुरोहित ,अर्जुन पंचारिया ने भागीदारी निभाई।
कोरोना : सोमवार को पीबीएम में होगा टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्र में 40 केन्द्रों पर होगा…
बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत सोमवार को केवल पीबीएम के जेरियाट्रिक सेंटर पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से टीकाकरण होगा। इसके लिए रात नौ बजे स्लॉट खुलेंगे। इसके अलावा वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स से भी टीकाकरण किया जाएगा।

गांवों में 40 केन्द्रों पर…

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 40 केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रजिस्टे्रशन के साथ टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार को कोविशिल्ड एवं को-वैक्सीन दोनों तरह की वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। इसमें 18 प्लस, 45 प्लस और 60 प्लस आयुवर्ग के लोगों के लिए सत्र होंगे।
12 केन्द्रों हुआ टीकाकरण…
आरसीएचओ के अनुसार रविवार को बम्पर टीकाकरण किया गया। इसमें जिले में 72 केन्द्रों पर 12 हजार 694 टीके लगाए गए। इसमें 1853 पहली और 10 हजार 841 दूसरी डोज लगाई गई।















