Hometrendingकोरोना : सोमवार को पीबीएम में होगा टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्र में...

कोरोना : सोमवार को पीबीएम में होगा टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्र में 40 केन्द्रों पर होगा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत सोमवार को केवल पीबीएम के जेरियाट्रिक सेंटर पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से टीकाकरण होगा। इसके अलावा वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स से भी टीकाकरण किया जाएगा।

गांवों में 40 केन्द्रों पर…

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 40 केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रजिस्टे्रशन के साथ टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार को कोविशिल्ड एवं को-वैक्सीन दोनों तरह की वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। इसमें 18 प्लस, 45 प्लस और 60 प्लस आयुवर्ग के लोगों के लिए सत्र होंगे

12 केन्द्रों हुआ टीकाकरण…

आरसीएचओ के अनुसार रविवार को बम्पर टीकाकरण किया गया। इसमें जिले में 72 केन्द्रों पर 12 हजार 694 टीके लगाए गए। इसमें 1853 पहली और 10 हजार 841 दूसरी डोज लगाई गई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular