बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के व्यवहार से व्यथित एक महिला पार्षद अंजना खत्री ने सर्किट हाउस में परिसर में आज खूब खरी-खरी सुना दी।
अंजना के अलावा अन्य महिला पार्षदों ने भी दबी जुबान में मंत्री के व्यवहार पर नाराजगी जताई। हंगामा मचते देख मंत्री ने भी बाद में उनकी मान-मनोव्वल कर मामला शांत करने की नाकाम कोशिश की।
घटनाक्रम के अनुसार, सर्किट हाउस में कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री के अलावा शशिकला राठौड, सुनीता गौड सहित कांग्रेस की कई महिला कार्यकर्त्ता मंत्री डोटासरा के पास फोटो खिंचवाने के लिए खडी हो गई, लेकिन डोटासरा बेरुखी दिखाते हुए उनके बीच से हट गए। इससे नाराज हुई पार्षद अंजना खत्री ने कहा कि हम कांग्रेसी कार्यकर्त्ता है। इस पर मंत्री के मुंह से भी निकल गया कि कार्यकर्त्ता है तो क्या हुआ। मैं जनसुनवाई कर रहा हूं। इस पर खत्री और भड़क गई और मौके पर ही खरी-खरी सुनाने लगी। इस दरम्यान मीडिया ने भी सारा घटनाक्रम कैमरे में कैद कर लिया। अंजना खत्री को कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू, गुलाम मुस्तफा सहित अन्य ने खूब शांत करने की कोशिश की। खत्री ने कहा कि वो पचास साल का है हम सत्तर साल के है। मैं पार्टी की जमीन से जुडी कार्यकर्त्ता हूं। पार्षद से तो हटा नहीं सकते, हटाना चाहते हो तो हटा दो। अंजना ने तल्ख अंदाज में कहा कि मैंने एक मिनट का समय मांगा था। बदतमीजी नहीं चलेगी। जाओ अपने घर। पब्लिक ने चुनकर भेजा है आपको। ये करो तरीका थोड़े ही है। बोलने का तमीज ही नहीं है।