बीकानेर abhayindia.com राजस्थान में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मामला बीकानेर में चिन्हित हुआ है। 1 जून को पॉजिटिव आई बंगलानगर निवासी 65 वर्षीय महिला में ये वेरियंट रहा था। हालांकि महिला 12 दिन पहले ही नेगेटिव भी हो चुकी है और पूरा परिवार अब स्वस्थ है।
दरअसल नियमित सर्विलेंस के तहत जांच के लिए कोविड लैब आने वाले कुछ सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वायारोलोजी की पुणे स्थित लैब भेजे जाते हैं। उन्हीं में से 25 दिन बाद यह रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई है। महिला पॉजिटिव रहने के दौरान एसिंप्टोमेटिक रही और जल्द ही नेगेटिव भी हो गई थी। महिला के परिवार का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है, प्रथम दृष्टया विभिन्न राज्यों से जुड़े होने के कारण डेल्टा प्लस वैरिएंट घर तक पहुंचा माना गया है।
सूचना मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने बंगला नगर स्थित महिला के आवास पर पहुंच कर त्वरित कार्यवाही की। सीएमएचओ डॉ ओपी चाहर ने स्वयं जाकर गतिविधि की मॉनिटरिंग की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ रमेश कुमार गुप्ता व एपिडेमियोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में दल ने आसपास के 50 घरों का सर्वे भी किया। दल द्वारा वहां सभी परिवारजनों के 2-2 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से किसी के भी पॉजिटिव पाए जाने पर उसका सैंपल भी सैंपल भी जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजा जाएगा। शनिवार को विभिन्न दलों द्वारा इस क्षेत्र में सैम्पलिंग व गहन सर्वे का कार्य किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. चाहर ने बताया कि 12 मई को इस महिला का बेटा और 29 मई को पति व पौत्र कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए थे। इस कारण कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के दौरान इनकी जांच के लिए सैम्पल लिए गए। उसका सैम्पल 29 मई को लिया गया व 1 जून को कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुई। महिला द्वारा कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए जाने से लगभग पंद्रह दिन पूर्व ही कोवैक्सीन की दोनों डोज ले ली गई थी। वह एसिम्प्टमेटिक पाॅजिटिव थी तथा पाॅजिटिव होने से लेकर अब तक पूर्णतया स्वस्थ्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विभाग की प्रोएक्टिव नियमित प्रक्रिया है जिसमे किसी तरह की चिंताजनक स्थिति नहीं है।
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने हमेशा “अभय” होकर किया काम : डॉ. मेघना शर्मा
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ऐसे ही भयमुक्त पत्रकारिता करता रहे : अर्जुनराम मेघवाल
Preview YouTube video आमजन की खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुमित गोदारा (विधायक, लूनकरणसर)
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने पेश की है पत्रकारिता की मिसाल : डॉ. श्याम अग्रवाल
Preview YouTube video निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का पर्याय “अभय इंडिया” : मकसूद अहमद
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता की छवि कायम रखे “अभय इंडिया” : महावीर रांका
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती है हर विषय की खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता
Preview YouTube video “अभय इंडिया” निरन्तर करता रहे प्रगति : डॉ. कृष्णा आचार्य (कवयित्री, शिक्षिका)
Preview YouTube video सच्ची और निर्भीक खबरों का रूप “अभय इंडिया” : अनिल व्यास
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने कोरोना कर्मवीर के रूप में किया काम : अरुण व्यास
Preview YouTube video विश्वसनीय खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुनील सोनी
Preview YouTube video “अभय इंडिया” हर खबर से रखता है अपडेट : मोहित सिंगोदिया
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ आगे बढे “अभय इंडिया” : गिरजाशंकर आचार्य
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती हैं सच्ची और सटीक खबरें : दिनेश सिंह भदोरिया
Preview YouTube video सबसे पहले “अभय इंडिया” पर मिलती हैं खबरें : दिव्या भूतड़ा ( छात्रा, कोलकाता)
Preview YouTube video कोलकाता में भी लोकप्रिय हो रहा “अभय इंडिया” : मोहित भूतड़ा (छात्र, कोलकाता)













































