









बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ बीकानेर के संभागाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर संभागीय कार्यालय के आगे धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि पात्रता,चयन सूचियों में अनियमितता की जांच होनी चाहिए, साथ ही वरिष्ठ कार्मिकों की पदोन्नति की जानी चाहिए। धरना स्थल पर पहुंचे शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के संस्थापक मदनमोहन व्यास ने शिक्षा प्रशासन से उक्त प्रकरण को लेकर तत्काल निर्णय लेने का आग्रह किया।
कमल नारायण आचार्य ने कहा कि इस सम्बन्ध में शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन को कई पत्र दिए गए थे,उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारी के पद पर स्थाई 1995 के लगने के बावजूद विभाग की उदासीनता से 1992 से स्थाई मानते हुए परिलाभ एवं पदौन्नतियों का लाभ देकर राजकोष को हानि पहुंचाई जा रही है।
धरने पर प्रदुमन सिंह कमल नारायण आचार्य, प्रवीण गहलोत महामंत्री आदि शामिल हुए।
















