Monday, June 22, 2026
Hometrendingमुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में मरीजों का उपचार नहीं करने वाले चिकित्सालयों के...

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में मरीजों का उपचार नहीं करने वाले चिकित्सालयों के खिलाफ होगी कार्रवाई – चिकित्सा मंत्री 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा है कि निरोगी राजस्थान के सपने को साकार करने और यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 1 मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना प्रारंभ की गई थी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से सम्बद्ध होने के बावजूद कुछ निजी अस्पतालों में मरीजों को उपचार के लिए मना करने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्राप्त शिकायतों की जांच करवाकर दोषी पाए गए  चिकित्सालयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

181 पर दर्ज कराएं शिकायत
डॉ शर्मा ने कहा कि योजना की गाइडलाइन का उल्लंघन, उपचार करने से इंकार या फिर उपचार के लिए पैसे की मांग करने वाले चिकित्सालयों के बारे में  आमजन सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के कार्यालय व सीएमएचओ कार्यालय में शिकायत ऑफलाइन भी दर्ज करा सकता है।

 

 

अधिकतम तीन दिन में होगा निस्तारण
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से संबंधित शिकायतों का निस्तारण यथासंभव उसी दिन अन्यथा अधिकतम तीन दिन में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त शिकायतों को तुरंत संबंधित सीएमएचओ कार्यालय भेज कर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। वहीं शिकायत का निस्तारण करते हुए 181 पोर्टल पर अपलोड कर प्रार्थी को सूचित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण किसी कारण से तय अवधि में नहीं होता है उन्हें जिला कलक्टर की ओर से साप्ताहिक समीक्षा के दौरान निस्तारित किया जाएगा।

 

अनिवार्य रूप से होगी कार्यवाही
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोरा ने निजी चिकित्सालयों के खिलाफ प्राप्त हो रही शिकायतों के सबंध में त्वरित निस्तारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित करने को लेकर  आदेश जारी किये हैं। इन आदेशों के अनुसार गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले चिकित्सालयों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों की समीक्षा स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा पाक्षिक रूप से की जाएगी व समस्या का निस्तारण कर जानकारी 181 पोर्टल पर अपलोड की जायेगी।

 

Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने हमेशा “अभय” होकर किया काम : डॉ. मेघना शर्मा

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है सच्ची और खोजपूर्ण खबरें : डॉ. बी. डी. कल्ला, कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार

Preview YouTube video “अभय इंडिया” ऐसे ही भयमुक्‍त पत्रकारिता करता रहे : अर्जुनराम मेघवाल

Preview YouTube video आमजन की खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुमित गोदारा (विधायक, लूनकरणसर)

Preview YouTube video “अभय इंडिया” की पत्रकारिता में मिलते हैं सभी पांच अहम तत्‍व : डॉ. श्‍वेत गोस्‍वामी

Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने पेश की है पत्रकारिता की मिसाल : डॉ. श्‍याम अग्रवाल

Preview YouTube video निष्‍पक्ष और निडर पत्रकारिता का पर्याय “अभय इंडिया” : मकसूद अहमद

Preview YouTube video निष्‍पक्ष पत्रकारिता की छवि कायम रखे “अभय इंडिया” : महावीर रांका

Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती है हर विषय की खबर : डॉ. प्रीति गुप्‍ता

Preview YouTube video “अभय इंडिया” निरन्‍तर करता रहे प्रगति : डॉ. कृष्णा आचार्य (कवयित्री, शिक्षिका)

Preview YouTube video “अभय इंडिया” को 10वें साल में प्रवेश करने पर बधाई : कौशल दुग्‍गड़ ( संयोजक, प्रगति मंच)

Preview YouTube video सबसे पहले पहुंचाता है खबरें “अभय इंडिया” : योगेश खंडेलवाल ( संचालक, खाओसा ग्रुप, बीकानेर)

Preview YouTube video सच्‍ची और निर्भीक खबरों का रूप “अभय इंडिया” : अनिल व्‍यास

Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने कोरोना कर्मवीर के रूप में किया काम : अरुण व्‍यास

Preview YouTube video विश्‍वसनीय खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुनील सोनी

Preview YouTube video “अभय इंडिया” हर खबर से रखता है अपडेट : मोहित सिंगोदिया

Preview YouTube video निष्‍पक्ष पत्रकारिता के साथ आगे बढे “अभय इंडिया” : गिरजाशंकर आचार्य

Preview YouTube video “अभय इंडिया” देता है निष्‍पक्ष और निर्भीक खबरें : डॉ. भारती आचार्य (फिजियोथेरेपिस्ट)

Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती हैं सच्‍ची और सटीक खबरें : दिनेश सिंह भदोरिया

Preview YouTube video “अभय इंडिया” के 10वें वर्ष में प्रवेश पर बधाई : रोशन अली (जूही फ्लावर्स एंड प्लांट)

Preview YouTube video सबसे पहले “अभय इंडिया” पर मिलती हैं खबरें : दिव्‍या भूतड़ा ( छात्रा, कोलकाता)

Preview YouTube video कोलकाता में भी लोकप्रिय हो रहा “अभय इंडिया” : मोहित भूतड़ा (छात्र, कोलकाता)

Preview YouTube video लोकप्रिय, निष्‍पक्ष समाचार समूह है “अभय इंडिया”:  नित्‍यानंद पारीक (कांग्रेस नेता)

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!