Homeराजस्थानराजस्‍थान में आगे बढ़ रहा मानसून, कब आएगा बीकानेर? पढ़ें पूरी खबर...

राजस्‍थान में आगे बढ़ रहा मानसून, कब आएगा बीकानेर? पढ़ें पूरी खबर…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून ने अबकी बार जल्‍दी ही दस्‍तक दे दी है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर और झालावाड़ के रास्ते पहुंचा मानसून अब अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिण इलाकों की तरफ आगे बढ़ रहा है। बीकानेर सहित पश्चिमी इलाकों में मानसून के छाने में अभी 7 से 10 दिन का समय और लगने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में मानसून की सर्वाधिक बारिश झालावाड के डीग में 76 मिलीमीटर व बाड़मेर में 40.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, राजसमंद में 5 सेमी., बांसवाडा के दानपुर में 5 सेमी. व पश्चिमी राजस्थान में पाली में 7 सेमी. बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर, भरतपुर, टोंक, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, जयपुर, बारां, चित्तौडगढ़़, जालौर, जैसलमेर, नागौर, बाड़मेर व चुरू के कुछ हिस्सों में भी मध्‍यम से तेज बारिश हुई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular