Homeराजस्थानराजस्‍थान में सियासी घटनाक्रम के बीच पायलट गुट में इसलिए हुआ जोश...

राजस्‍थान में सियासी घटनाक्रम के बीच पायलट गुट में इसलिए हुआ जोश का संचार, पढ़ें पूरी खबर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सियासी घटनाक्रम के बीच पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट के गुट में जोश का नया संचार होता नजर आ रहा है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन के शुक्रवार को सामने आए बयान के बाद ऐसा हुआ है। माकन ने अपने बयान में कहा था कि राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्‍तार की कवायद चल रही है। उनके बयान के बाद पायलट गुट को यह उम्‍मीद बंधी है कि अब नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्‍तार में और देरी नहीं होगी। इधर, हालांकि सीएम अशोक गहलोत गुट के समर्थक अब भी यही कह रहे हैं कि अभी 2 माह तक मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल नहीं होगा। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि आखिरकार प्रदेश की सियासी घटनाक्रम कब और कहां जाकर थमेगा।

बहरहाल, प्रदेश प्रभारी अजय माकन के बयान कांग्रेस की राजनीति में काफी अहम माना जाता है। अजय माकन प्रदेश कांग्रेस और एआईसीसी के बीच की कड़ी माने जाते हैं। ऐसे में प्रदेश प्रभारी के बयान को कांग्रेस आलाकमान के बयान के तौर पर देखा जा रहा है।

माकन ने सचिन पायलट के बीते दिनों 5 दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद जयपुर लौटने और कांग्रेस आलाकमान की ओर से उन्हें समय नहीं मिलने की चल रही खबरों को सिरे से खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा था कि सचिन पायलट पार्टी के स्टार हैं और वह किसी से समय मांगे और उन्हें समय नहीं मिले ऐसा नहीं हो सकता। उन्‍होंने कहा था कि प्रियंका गांधी फोन के जरिए उनसे संपर्क में हैं। माकन ने यह भी कहा कि राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार जल्द किया जाएगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular