Monday, June 22, 2026
Hometrendingकोलकाता : मजदूर वर्ग को टीका लगवाने नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल, पश्चिम...

कोलकाता : मजदूर वर्ग को टीका लगवाने नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल, पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरु की ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ सेवा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

– किराने के प्रमुख बाज़ार पोस्ता से हुई शुरुआत…

कोलकाता Abhayindia.com मजदूर व श्रमिक वर्ग को कोरोना का टीका लगानेे के लिए अब स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उनकी सुविधा के लिए अब पश्चिम बंगाल सरकार में भी महाष्ट्र की तर्ज पर चलती-फिरती कोरोना वैक्सीन सेवा शुरू की गई है। हालांकि, कोलकाता की यह वैक्सीनेशन सेवा मुंबई से थोड़ी अलग हटकर है।

महाराष्ट्र में जहां कार से जा रहे बुजुर्गों को रास्ते में टीका लगवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं कोलकाता में एसी बस को कोरोना टीकाकरण केंद्र के रूप में बदला गया है। यह चलायमान टीका केंद्र बसें, महानगर के उन बाजारों में जाएगी, जहां बड़ी संख्या में लोग काम करते है। थोक सब्जी व मछली विक्रेताओं के साथ प्राथमिकता समूह के तहत आने वाले लोगों को भी इस बस सेवा के माध्यम से टीका लगाया जाएगा। राज्य के मंत्री व कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने बताया कि निगम ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य व परिवहन विभाग के सहयोग से गुरुवार को ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ सेवा की शुरूआत की है।

इस टीकाकरण अभियान के लिए परिवहन विभाग ने वातानुकूलित बस मुहैया कराई है। पोस्ता बाजार में उक्त सेवा शुरू करते हुए मंत्री हाकीम ने कहा कि जो श्रमिक वर्ग है, वो लोग घंटों तक अपने काम छोड़ कर टीकाकरण केंद्र नहीं जा सकते, इसलिए उनकी सुविधा के साथ उन तक वैक्सीन पहुंचाने का निर्णय किया है। गौरतलब है कि पोस्ता मेें किराने का सबसे बड़ा थोक बाजार है। मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि जल्द ही इस सेवा से और भी बसें जुड़ेंगी। इसे व्यापक स्तर तक ले जाएंगे।

एसोसिएशन ने उठाई मांग…

पोस्ता बाजार मर्चेंट एसोसिएशन ने पोस्ता के मजदूरों व कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से वैक्सीनेशन सेवा शुरु करने के लिए स्थानीय विधायक व मंत्री डॉ.शशि पांजा से आग्रह किया था। इसके बाद डॉ. पांजा ने एसोसिएशन की बात को राज्य के मंत्री व कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हाकीम तक पहुंचाया।

गुरुवार को वातानुकूलित बस के माध्यम से शुरु हुई इस वैक्सीनेशन सेवा के मौके पर सहायक प्रशासक व विधायक अतीन घोष, पोस्ता बाजार मर्चेंट एसोसिएशन के सभापति विधायक सीतानाथ घोष, चार नंबर बोरो की चेयरपर्सन स्मिता बक्सी, एसोसिएशन के महामंत्री विश्वनाथ अग्रवाल, वर्किंग प्रेसीडेंट चंदन चक्रवर्ती, एडिशनल जनरल सेकेट्ररी संदीप अग्रवाल, ज्वाइंट सेकेट्ररी गौतम गुप्ता,पवन मोदी आदि उपस्थित थे।

एसोसिशएन के अनुसार कल से अगले छह दिनों तक मेयो अस्पताल में वैक्सीनेशन की यह सेवा सुबह 11 बजे से लेकर अपरान्ह 3:30 बजे तक जारी रहेगी।

रिपोर्ट : सच्चिदानंद पारीक, ब्यूरो चीफ  कोलकाता

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!