









कोलकाता Abhayindia.com कोरोना काल में जरुरतमंद भूखा नहीं रहे इसी उद्देश्य से कई संस्थाएं और सेवादार सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
पूर्व पश्चिम मिदनापुर ट्रांसपोर्ट ऑनर्स एसोसिएशन व प्रदेश तृणमूल यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बीते 17 दिनों से लगातार जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। पोस्ता सिंह ट्रांसपोर्ट के पास आम जरुरतमंद लोगों के लिए की जा रही इस भोजन की व्यवस्था के तहत प्रतिदिन ही 350 के करीब लोगों के लिए सुबह शाम भोजन कराया जा रहा है।
पूर्व पश्चिम मिदनापुर ट्रांसपोर्ट ऑनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन कृष्ण प्रताप सिंह व प्रदेश तृणमूल यूथ कांग्रेस के महासचिव शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि मौजूदा परिस्थिति में आम जरुरतमंद व्यक्ति में से कोई भी भूखा न सोए इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर यह भोजन व्यवस्था लगातार चलाई जा रही है।
पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को इस अन्नपूर्णा योजना के तहत लगभग 700 लोगों को भोजन कराया गया। इसमें सत्येन बसाक, बिलय गोस्वामी, सुजीत नंदन, हिमांशु बेरा, अभिजीत राठौड़, वैभव शर्मा, गिरीश शर्मा, अमित गुप्ता, गोविंद प्रजापति, केशव झा, सुंदर मिश्रा, राज सिंह सहित सदस्य भागीदारी निभा रहे हैं।
रिपोर्ट : सच्चिदानंद पारीक, ब्यूरो चीफ कोलकाता
















