









कोलकाता Abhayindia.com कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन को अहम माना जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार की तरफ से टीकाकरण अभियान चल रहा है।
वहीं कई संस्थाएं अपने स्तर पर भी टीकाकरण शिविर आयोजित कर रही है। ताकि लोगो को संक्रमण से बचाया जा सके। श्री साधुमार्गी जैन संघ कोलकाता के तत्वावधान में एसएसजेएस कोविड टॉस्क फोर्स के तहत बुधवार को समता युवा संघ के नेतृत्व में समाज के 400 लोगों को एक साथ वैक्सीन लगवाई गई।
गणेश टाकीज के पास अपोलो क्लीनिक में लगाए गए शिविर में टीकाकरण कार्य सुबह 11 बजे शुरु हुआ और शाम 5 बजे तक चलाया गया। लक्ष्मण कोठारी व राजेश डागा के प्रयासों से लगाए गए शिविर में लोग लाभान्वित हुए।
वैैक्सीन शिविर को लेकर श्री साधुमार्गी जैन संघ कोलकाता के मंत्री निश्चल कांकरिया, मनोज डागा, युवा संघ अध्यक्ष कपिल पटवा, मंत्री ऋषि बुच्चा, मोहित बांठिया, राकेश लुणावत,अभिषेक डागा, महावीर सेठिया, सुरेंद्र मिन्नी, वीरेंद्र कोठरी, लोकेश पटवा, अमित सेठिया, अमित सुराणा, निखिल पुगलिया, पवन भूरा, यश मरोठी, निखिल कोठरी, वेदांत कोठारी, ऋषभ कांकरिया सहित युवा संघ के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
रिपोर्ट : सच्चिदानंद पारीक, ब्यूरो चीफ कोलकाता
















