









बीकानेर Abhayindia.com राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से चलाए जा रहा जागरूकता अभियान गुरुवार को भी जारी रहा।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 01,19,20 के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से कोरोना के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन फिर भी हमें पूर्ण जागरूक रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कोई भी मास्क लगाए बिना घर से बाहर नहीं जाए एवं आवश्यक दूरी रखी जाए। उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देशों के अनुसार शहर के प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर सर्वे करते हुए आमजन को कोरोना गाइडलाइन की पालना का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार में संक्रमित एवं इनकी वर्तमान स्थिति के बारे में सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सतत रूप से चलाया जाएगा। प्रत्येक घर में जागरूकता के लिए एक पर्चा संगठन द्वारा बनाया गया है।
वार्ड न 01 के कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि मुनिराम कुकणा, यूथ कांग्रेस बीकानेर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग ने बताया की प्रदेश ने बेहतर कोविड प्रबंधन किया जिसके परिणाम स्वरूप कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।
उन्होंने कहा कि सभी सतर्कता रखेंगे तो प्रदेश शीघ्र ही कोरोना मुक्त हो जाएगा और तीसरी लहर को हम जागरूकता से ही जीत पाएंगे । वार्ड नंबर 20 के कांग्रेस के गणपत प्रजापत, भंवर कुकणा, मुरली स्वामी,नवीन गोदारा,संजय माली,मनीष डूडी,किशन पारीक,पूनम चंद,पवन कुमावत,भंवर लाल,राधेश्याम,कैलाश कस्वा,बजरंग आदि मौजूद रहे।
















