Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर : ताकि मरीजों को लाने-ले-जाने में नहीं हो परेशानी, पीबीएम को...

बीकानेर : ताकि मरीजों को लाने-ले-जाने में नहीं हो परेशानी, पीबीएम को भेंट की 10 व्हील चेयर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना महामारी के दौरान पीबीएम में मरीजोंं को इधर से उधर लाने-ले जाने में कई बार परेशानी होती है।

इस परेशानी को समझते हुए पंजाब नेशनल बैंक ने पीबीएम अस्पताल को 10 व्हील चेयर भेंट किए है। पंजाब नेशनल बैंक बीकानेर मण्डल प्रमुख संजीव सिंह ने समय की नजाकत को देखते हुए सीआरएस एक्टिविटी की कड़ी में डॉ.पिंटू नाहटा, डॉ.देवेंद्र अग्रवाल, डॉ.दिनेश चौधरी, डॉ.बुडा़निया की मौजूदगी मेें पीबीएम अस्पताल मेें 10 व्हील चेयर भेंट किए।

बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक रामप्रताप गोदारा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक इस मुश्किल घड़ी में कोरोना कर्मवीर की तरह लगातार आम जन को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से राजस्थान के 19 जिलों के विभिन्न अस्पतालों मे व्हील चेयर एवं अन्य आवश्यक उपकरण भेंट किए जा गए है, जिनमे से पंजाब नेशनल बैंक मण्डल बीकानेर के तीन जिले बीकानेर,नागौर एवं जैसलमर शामिल हैै। रानी बाजार शाखा के वरिष्ठ प्रबन्धक चन्द्र कान्त व्यास, प्रबन्धक परीक्षित भार्गव भी मौके पर रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!