









बीकानेर abhayindia.com ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद पं. लक्ष्मीनारायण आचार्य का सोमवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। आचार्य पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे तथा पीबीएम अस्पताल में उपचाररत थे। सोमवार को ही चैखूंटी स्थित आचार्यों के श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उनके निधन पर गुरुदेव साइक्लिंग एकेडमी के रामनाथ आचार्य, महानंद ट्रस्ट के रामनाथ आचार्य, महानंद पर्यावरण समिति के गणेश आचार्य, रंगीला फाउण्डेशन के दुर्गाशंकर आचार्य, आचार्य बटालियन के मोती चंद आचार्य, श्रीनारायण आचार्य, पं. बंशीधर बिस्सा पुण्यार्थ ट्रस्ट के शांति प्रसाद बिस्सा सहित अनेक जनों ने शोक व्यक्त किया है।
















